फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lentr of houses under construction dropped, the death of the aged

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, वृद्ध की मौत

Wed, 24 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 24 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के कोट मोहल्ला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के  लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


जबकि मलबे के नीचे दबने से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक और राजमिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट मोहल्ला क्षेत्र निवासी सुभाष (65) अपने घर के दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठा था। सुभाष के घर के सामने सुनील के घर का निर्माण चल रहा था।

मंगलवार को निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री ने मकान के लेंटर शटरिंग खोलने के लिए नीचे से जैसे ही लकड़ी के खंभे हटाए तो लेंटर का एक हिस्सा जमीन पर आ गिरा।

इस घटना में घर के सामने बैठे सुभाष और एक अन्य व्यक्ति मलबे के नीचे दब गए। वहीं लेंटर के ऊपर खड़े कई मजदूर भी नीचे गिर गए। हादसे में सुभाष सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

पकने से पहले ही खोल दिया लेंटर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मकान का लेंटर करीब 13 दिन पहले ही डाला गया था। लेंटर पूरी तरह सूख भी नहीं पाया था कि मिस्त्री के उसके ऊपर बाथरूम का निर्माण करना शुरू कर दिया।

राजमिस्त्री ने यह भी देखने का प्रयास नहीं किया कि लेंटर पूरी तरह सूखा है कि नहीं। लेंटर की शटरिंग खोलने के लिए जैसे ही नीचे से लकड़ी की बल्लियां हटाने की कोशिश की गई, लेंटर जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया। जिसके नीचे दबने से यह हादसा हुआ।


बुजुर्ग की मौत के बाद पसरा मातम
कोट मोहल्ला में लेंटर गिरने की घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। लोग यहां से निकलने में भी कतरा रहे थे। सुभाष की मौत के बाद से पूरी गली में मातम का माहौल बना रहा।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक और राजमिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
-युद्धवीर सिंह, चौकी प्रभारी, ओल्ड सिटी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed