फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lawyer was murdered nurse

वकील ने किया था नर्स का कत्ल

Fri, 26 Sep 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 26 Sep 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लोकनायक अस्पताल की नर्स निर्मला देवी (45) की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक वकील को सोनीपत से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोनीपत निवासी विश्वबंधु (34) ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। शादी का दबाव डालने से परेशान होकर उसने पानी के टब में मुंह डुबोकर नर्स की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


 मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 20 सितंबर की रात खरखोदा (सोनीपत) निवासी आनंद ने बहन निर्मला की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। नर्स स्टाफ क्वार्टर में अकेली रहती थी। उसका शव बाथरूम से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का सामान बिखरा मिला था। आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नर्स के मोबाइल नंबर की जांच की, जिसमें पता चला कि नर्स की अपने वकील विश्वबंधु से लगातार बात हो रही थी। वारदात से पूर्व आरोपी ने नर्स से बात की थी, उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

तफ्तीश के दौरान पता चला कि विश्वबंधु निर्मला से मिलने के लिए उसके घर पर आता था और कई बार वहां ठहरता भी था। इन साक्ष्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वकील की शादी से नर्स नाराज थी
पूछताछ के आरोपी विश्वबंधु ने बताया कि सात साल पहले नर्स के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस करने के दौरान उसकी मुलाकात निर्मला से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। निर्मला चाहती थी कि पति से तलाक होने के बाद विश्वबंधु उससे शादी कर लेगा, लेकिन नवंबर 2013 में विश्वबंधु ने दूसरी महिला से विवाह कर लिया। इसके बाद निर्मला और विश्वबंधु के बीच अनबन शुरू हो गई। नर्स वकील को लगातार धमकी देती थी कि वह उसके वैवाहिक जीवन को खराब कर देगी। इस बात पर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ था।


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर की रात विश्वबंधु नर्स से मिलने के लिए उसके स्टाफ र्क्वाटर पहुंचा। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान नर्स बाथरूम गई। विश्वबंधु भी पीछे से पहुंचा और नर्स के सिर को तब तक पानी के टब में डुबो कर रखा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पूरी तरह से आश्वस्त होने के लिए आरोपी ने टब को पानी से भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed