फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lathi brigade formed to clash with administration

Sonipat News: प्रशासन से टकराव के लिए बनाई लाठी ब्रिगेड

Mon, 18 Sep 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lathi brigade formed to clash with administration
जनता कॉलोनी में बैठक के बाद लाठी लेकर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत: समिति
सोनीपत। ड्रेन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे 463 मकानों को तोड़ने के लिए सिंचाई विभाग ने कार्रवाई की तैयारी की तो लोगों ने चेतावनी दे डाली कि अगर ड्रेन पर बने मकानों को ताेड़ा गया तो वह खुद बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगे। प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए जनता कॉलोनी में बैठक कर लोगों ने लाठी ब्रिगेड बनाकर प्रशासन से टकराव का एलान कर दिया। अब वह मजबूरन अपने आशियानों को बचाने के लिए लाठियों से मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

ड्रेन-6 के किनारे बसे लोगों ने कई टीमों का गठन किया है। कबीरपुर, शादीपुर, जनता कॉलोनी, सिक्का कॉलोनी, आर्दश कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी व शिव कॉलोनी के लोगों की 4 टीमें गठित हुई हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में लाठी हाथों में लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज सिंह दलाल ने कहा कि उन्होंने निगम प्रशासन से भी आग्रह करते हुए कहा था कि एससीएसटी आयोग के फैसले के मुताबिक 70 फीट के रास्ते की ड्रेन को पक्का किया जाए। ड्रेन किनारे बसे लोग भी गंदगी से निजात चाहते हैं। अब सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उनके मकानों को हटाने की बात कह रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed