फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lata Mangeshkar's voice will remain as long as the universe is there.

जब तक कायनात रहेगी लता मंगेशकर की आवाज रहेगी

Sun, 06 Feb 2022 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar's voice will remain as long as the universe is there.
सोनीपत। स्वर कोकिला के नाम से विख्यात महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देश भर में गम का माहौल है। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस सुर सम्राज्ञी ने अंतिम सांस ली। इससे संगीत प्रमियों के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। लता मंगेशकर ने संगीत को दुनिया को 8 सुरमयी दशक दिए हैं। उनके देहांत पर फिल्म इंडस्ट्रीज से लेकर गायन से जुड़े कलाकारों ने उनके देहांत को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि आज संगीत के एक युग का अंत हो गया। वे भले हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनकी आवाज कायनात में अंतिम क्षण तक अमर रहेगी।
विज्ञापन

बोले कलाकार
लता मंगेशकर के देहांत से देश ही नहीं पूरे विश्व को अपूरणीय क्षति हुई है। वे जितनी महान हस्ती थीं, उनका स्वभाव उतना ही सौम्य था। बचपन से उनके गाने सुनते हुए बड़े हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्रीज में आने के बाद उनसे मिलने का सपना फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पूरा कराया। अनिल शर्मा के साथ कई बार उनसे मुलाकात की। उन्हीं की प्रेरणा व योगदान से मैं आज यहां तक पहुंचा हूं। उनका इस दुनिया से जाना सबके लिए गहरा आघात है।
विज्ञापन

- संजय पाराशर, टीवी कलाकार
--
महान गायिका लता मंगेशकर भले ही आज अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर हमसे दूर चली गई हैं, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। कलाकार कभी मरता नहीं। जबसे मैं पैदा हुआ हूं, उन्हीं के गाने सुनता आया हूं। पूरे देश में कोई भी घर ऐसा नहीं होगा, जहां उनकी आवाज नहीं सुनी गई होगी। जब तक दुनिया है, तब तक लता मंगेशकर भी अपने गानों के माध्यम से हमारे बीच रहेंगी। फिल्म इंडस्ट्रीज के 100 सालों के इतिहास में केवल वे ही एक ऐसी हस्ती रही हैं, जिन्होंने इतने लंबे अर्से तक काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुज, अभिनेता
--
लता मंगेशकर ने जीवन भर संगीत की साधना की। उन्होंने पूरा जीवन संगीत को दे दिया। संगीत के क्षेत्र में जाने वालों के लिए वे प्रेरणा रही हैं। उनके गाने सादगी से परिपूर्ण रहे हैं। उनके गाए गीतों के बोल न सिर्फ प्रेरणा देते हैं, बल्कि युवाओं में जोश भरने का भी काम करते थे। उन जैसी महान हस्ती न कभी पहले थी और न भविष्य में पैदा होगी। उनके जाने से संगीत के एक युग का अंत हो गया है। उनके जाने से पूरा देश शोक सागर में डूब गया है।
- मुकेश जाजी, गीत लेखक
--
स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर एक ऐसी महान हस्ती रही हैं, जिनसे मिलने का हर कलाकार का सपना होता है। उनमें से मैं भी एक हूं। उनके इस दुनिया से जाने से मेरा यह सपना भले ही सपना बनकर रह गया हो, लेकिन हमारे दिलों में वे अमर रहेंगी। फिल्म इंडस्ट्रीज में बड़े कलाकार उन्हें लता दीदी कहते हैं। मेरे लिए वह संगीत की देवी थीं। मैं उनके गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं। स्कूल समय में हमेशा उनका गीत ए मेरे वतन के लोगों...गाता था। उनका इस दुनिया से जाना, बेहद दुखद है।

- मितुल कौशिक, कलाकार
--
लता मंगेशकर एक ऐसा नाम है, जिसे देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती व पहचानती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को दे दिया। वे संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रेरणा रही है। उनके गाए गाने सादगी से परिपूर्ण हैं और आज भी मन को शांति प्रदान करते हैं। उनका इस दुनिया से जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका शरीर भले ही इस दुनिया में नहीं रहा, लेकिन उनकी आवाज कायनात में अमर रहेगी।
- अमन, मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed