फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Last date of application in ITI extended by four days, students get relief

Sonipat News: आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि चार दिन बढ़ाई, विद्यार्थियों को मिली राहत

Sat, 22 Jun 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Last date of application in ITI extended by four days, students get relief
सोनीपत। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए अब तक आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत दी है। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार दिन बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की थी, लेकिन अंतिम तिथि तक विभिन्न ट्रेड्स में प्राप्त आवेदन की कम संख्या को देखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3900 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जून को शुरू की थी, जिसकी अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि तक कई आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे आवेदन निर्धारित सीटों से भी कम रहे हैं। जिसे देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि चार दिन बढ़ाकर 25 जून कर दी है। इसके साथ ही दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इंसेट
इलेक्ट्रिकल ट्रेड बनी पहली पसंद
आईटीआई में विद्यार्थियों की पहली पसंद इलेक्ट्रिकल ट्रेड बनी हुई है। यही कारण है कि इस ट्रेड में अन्य ट्रेड के मुकाबले कई गुणा अधिक आवेदन मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर फिटर है। इनके अलावा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग तकनीनिशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल व कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की तरफ ही अधिकतर विद्यार्थियों का रुझान बना हुआ है। यही कारण है कि अन्य ट्रेड की तरफ विद्यार्थियों का रुझान कम होने से आवेदन की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 25 जून



प्रथम चरण :

वरीयता सूची जारी : 28 जून
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन : 28 जून से 02 जुलाई तक

फीस भुगतान की तिथि : 28 जून से 03 जुलाई तक

द्वितीय चरण :
रिक्त सीटों की सूची जारी : 04 जुलाई

संशोधन के लिए खुलेगा पोर्टल : 04 से 06 जुलाई तक
द्वितीय वरीयता सूची जारी : 09 जुलाई

दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन : 09 से 12 जुलाई तक
फीस भुगतान की तिथि : 09 से 13 जुलाई तक



तृतीय चरण :
रिक्त सीटों की सूची जारी : 14 जुलाई
संशोधन के लिए खुलेगा पोर्टल : 14 से 16 जुलाई तक
चतुर्थ वरीयता सूची जारी : 18 जुलाई
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन : 18 से 22 जुलाई तक
फीस भुगतान की तिथि : 18 से 23 जुलाई तक



चतुर्थ चरण :
रिक्त सीटों की सूची जारी : 24 जुलाई
संशोधन के लिए खुलेगा पोर्टल : 24 से 26 जुलाई तक
द्वितीय वरीयता सूची जारी : 30 जुलाई
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन : 30 जुलाई से 05 अगस्त तक
फीस भुगतान की तिथि : 30 जुलाई से 06 अगस्त तक

वर्जन

आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून से बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है। जो विद्यार्थी अब तक आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वह आवेदन कर सकते हैं।-विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed