फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Larvae found in the tanks of police line staff quarters

Sonipat News: पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टरों की टंकियों में मिला लार्वा

Tue, 27 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in the tanks of police line staff quarters
फोटो 26: सोनीपत के पुलिस लाइन में खुली पड़ी पानी की टंकियों को देखते स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद कु - फोटो : mathura
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को पुलिस लाइन व फौजी कॉलोनी में एंटी लार्वा गतिविधि चलाई गई। पुलिस लाइन में एन, ओ और डी ब्लॉक की छतों पर रखी गईं 26 टंकियां बिना ढक्कन के मिलीं। टीम ने कुछ में लार्वा मिलने पर तुरंत टंकियां खाली करवा दीं। साथ ही केयर टेकर को निर्देश दिए कि ढक्कन लगाने के बाद पानी भरा जाए। इससे पहले टीम ने 21 मार्च को पुलिस लाइन में जाकर ढक्कन लगाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा की जांच करने के लिए 166 टीमें बनाई हैं। यह टीमें टंकियों, कमरों के पीछे पड़े कबाड़ व अन्य जगहों पर जाकर जांच कर रही हैं। फौजी कॉलोनी में अभियान के दौरान 30 से अधिक घरों की जांच की गई। यहां पर कूलर, टंकी और गमले में मच्छर के लार्वा मिले। उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मकान मालिकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई कि अगली बार लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



1 मई से अब तक
जगह जांच की लार्वा मिला

घर 444507 -2536

हौज 875011- 94

टंकी 219583 -191

कूलर 53979 -121

घरों के अंदर बर्तन-533323- 312

घर के बाहर बर्तन- -2712 -34

नोटिस जारी- -163





सोमवार को हुई जांच

जगह जांच की लार्वा मिला

घर- 13779 27

हौज 2047 03

टंकी 4233 11

कूलर 3154 10

घरों के अंदर बर्तन 20252 30

घर के बाहर बर्तन 234 12

नोटिस जारी -4
डेंगू और मलेरिया रोकथाम के लिए सर्वे जारी है। 166 टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस लाइन में सोमवार को फिर टंकियों से ढक्कन गायब मिले है। ढक्कन लगाने के लिए केयर टेकर को कहा गया है। -डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed