{"_id":"685c5288ffcfbcf83509dd6c","slug":"larvae-found-in-nine-police-quarters-and-17-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138536-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नौ पुलिस क्वार्टर और 17 घरों में मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नौ पुलिस क्वार्टर और 17 घरों में मिला लार्वा
Thu, 26 Jun 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत में एक कॉलोनी में घरों से सामने भरने पानी में दवा डालता स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत:
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। सदर थाना के नौ पुलिस क्वार्टरों के अलावा शहर के 17 घरों में लार्वा मिले हैं। मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोबारा लार्वा मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विभागीय टीम अब 15 दिन बाद दोबारा उन स्थानों का निरीक्षण करेगी, जहां लार्वा मिला था। यदि लार्वा फिर से मिला तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा की जांच के लिए 166 टीमें फील्ड में उतारी हैं।
बुधवार को शहरी क्षेत्र की छह टीम ने जैन बाग काॅलोनी, सदर थाना परिसर, विकास नगर, मुरथल रोड, कालूपुर व पलेट नगर सहित कई इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कूलर, हौदी, गमले व अन्य जलभराव वाले बर्तनों में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। 17 घरों में लार्वा मिला। उनको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रत्येक सप्ताह मनाएं सूखा दिवस : स्वास्थ्य विभाग जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच और सीएचसी और पीएचसी स्तर पर मलेरिया की जांच कर रहा है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच की सलाह दी।