{"_id":"66a671402665ee0bcf0d3110","slug":"land-will-be-finalized-soon-for-building-bus-port-report-submitted-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122080-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस पोर्ट बनाने के लिए जल्द फाइनल की जाएगी जमीन, सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस पोर्ट बनाने के लिए जल्द फाइनल की जाएगी जमीन, सौंपी रिपोर्ट
Sun, 28 Jul 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। लंबे समय से अटकी बस पोर्ट बनाने की परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए रोडवेज विभाग ने एक बार फिर कवायद तेज कर दी है। इसके लिए मुख्यालय में बुलाई गई बैठक में बस पोर्ट बनाने के लिए जगह पर मंथन चलता रहा। रोडवेज अधिकारियों ने सोनीपत के सेक्टर-7 और जाट जोशी में उपलब्ध जमीन की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बस पोर्ट बनाने के लिए दोनों में से एक स्थान को फाइनल किया जाएगा।
सरकार ने दिल्ली से सटे सोनीपत में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस पोर्ट बनाने की परियोजना शुरू की थी। एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले इस बस पोर्ट के लिए शुरुआत में जाट जोशी में जमीन चिह्नित की गई थी। हालांकि जाट जोशी से बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने से यहां बस पोर्ट बनाने की योजना को टाल दिया गया था। बाद में शहर के सेक्टर-7 में बस पोर्ट बनाने के लिए जमीन तलाशी गई। हुडा विभाग ने जमीन देने के लिए करीब 78 करोड़ रुपये की मांग की थी। इससे यहां भी बस पोर्ट बनाने की योजना अधर में लटक गई थी। दो साल बाद अब रोडवेज विभाग ने एक बार फिर बस पोर्ट परियोजना को धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू किए हैं। इसके लिए पहले जमीन फाइनल की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह में जमीन उपलब्धता की बाधा को दूर कर एक स्थान पर मोहर लगा दी जाएगी।
बस पोर्ट पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बस पोर्ट बनने के बाद यहां यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। दो मंजिला इमारत में मॉल की सुविधा देने की योजना है। बस पोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध होगी। योजना के सिरे चढ़ने के बाद शहर के बीच बने बस अड्डे की वर्कशॉप को यहीं पर रखा जा सकता है और इसे मिनी बस अड्डे के रूप में संचालित किया जाता रहेगा। यहां से बस पोर्ट तक यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
वर्जन
सोनीपत में बनाए जाने वाले बस पोर्ट को लेकर मुख्यालय में बैठक बुलाई गई थी। इसमें जाट जोशी व सेक्टर-7 में बस पोर्ट बनाने से मिलने वाले लाभ व खामियों की रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी है। जल्द ही बस पोर्ट के लिए जगह फाइनल होने की उम्मीद है।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत