फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Land registry fraudulently done in someone else's name, investigation ordered suspension of Patwari

Sonipat News: जमीन की रजिस्ट्री धोखे से दूसरे के नाम करवाई, जांच कर पटवारी के निलंबन के दिए आदेश

Tue, 30 Sep 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Land registry fraudulently done in someone else's name, investigation ordered suspension of Patwari
फोटो 32: सोनीपत के जिला परिषद हॉल में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अ​धिकारियों
सोनीपत। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में खानपुर कलां उप तहसील के पटवारी को जांच के बाद निलंबित करने के आदेश दिए। बनवासा के कप्तान सिंह ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी 16 कनाल 6 मरले जमीन की रजिस्ट्री अन्य लोगों के नाम करवा दी है।
विज्ञापन

इस पर राज्यमंत्री ने आदेश दिया कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए। यदि पटवारी इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसे तुरंत निलंबित किया जाए। तहसीलदार को चेतावनी देते हुए रजिस्ट्री रद्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित जिला परिषद हॉल में सोमवार दोपहर बाद जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें 20 परिवाद रखे गए। 16 का मौके पर निदान किया गया। चार मामलों को अगली बैठक तक निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ विधायक पवन खरखौदा, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, निगम आयुक्त हर्षित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भी मौजूद रहे।

सेक्टर-23 निवासी जयपाल सिंह ने नेशनल एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से फ्लैटों के गलत अलॉटमेंट की शिकायत की। राज्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भीम नगर की कोमल के प्लॉट विवाद पर उन्होंने संबंधित व्यक्ति को बुलाकर पूरे पैसे लौटाने का आदेश दिया। गांव आहुलाना में कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ को मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गांव मदीना निवासी प्रीति ने धमकियों की शिकायत की। राज्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि किसी अन्य अधिकारी से जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। गोहाना निवासी विजय बंसल की जमीन पर कब्जे के मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
गोहाना नगर परिषद की अध्यक्ष की अवैध कब्जे का आरोप
गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। इस पर राज्य मंत्री ने महिला शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।करनाल की सुमन सैनी की जमीन पर नाजायज रास्ता बनाने की शिकायत पर निगम आयुक्त को मौके का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए।



पलवल में धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तारी हुई
पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि काम सही हो या गलत कांग्रेस का चरित्र सभी के सामने है। कांग्रेस पार्टी का काम सिर्फ विरोध करना है। पलवल में धर्म परिवर्तन के मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य की गिरफ्तारी जल्द होगी। भारत-पाकिस्तान मैच पर राज्यमंत्री ने कहा कि पहले भारत ने युद्ध में पाकिस्तान को हराया और अब क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी तिरंगा ऊंचा करने का काम किया है।

फोटो 32: सोनीपत के जिला परिषद हॉल में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों

फोटो 32: सोनीपत के जिला परिषद हॉल में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed