फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Land could not be found for animal hospital in Gumad

Sonipat News: गुमड़ में पशु अस्पताल के लिए नहीं मिल पाई जमीन

Wed, 03 Dec 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Land could not be found for animal hospital in Gumad
फोटो 06- सोनीपत के रेलवे रोड ​स्थित लोक निर्माण विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। गांव गुमड़ में राजकीय पशु अस्पताल की सौगात मिलने के 3 साल बाद भी 160 वर्ग गज जमीन नहीं मिल पाई है। अस्पताल का निर्माण दो विभागों में उलझकर रह गया है। लोक निर्माण विभाग ने मई में पशुपालन विभाग को जमीन चयन की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन आज तक जमीन मुहैया नहीं हो पाई है। वहीं, योजना के तहत चयनित तीन में से दो गांव शाहपुर तगा व सांदल कलां में अस्पताल बन चुके हैं।
विज्ञापन

दो गांव में अस्पताल निर्माण के बाद गुमड़ में योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। ग्रामीणों ने वर्ष 2017 में गन्नौर में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से गुमड़ में पशु अस्पताल बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में प्रस्ताव पास होने के बाद घोषणा के तहत गांव गुमड़, सांदल कलां व शाहपुर तगा में करीब 1.05 करोड़ रुपये से तीन राजकीय पशु अस्पताल का निर्माण किया जाना था। दो गांव में अस्पता बन चुका है जबकि गुमड़ में 35 लाख रुपये से बनने वाले अस्पताल के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में भी नहीं मिली दूसरी जगह

गुमड़ में पहले गांव के बीच पार्क की जमीन पर पशु अस्पताल निर्माण के लिए जगह चयनित की गई थी लेकिन ग्रामीण उस जगह अस्पताल निर्माण के लिए राजी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क बच्चों व बुजुर्गों के टहलने के लिए बनाया गया है। यहां पशु अस्पताल बनने से सार्वजनिक सुविधाओं पर असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ेगी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने पशुपालन विभाग को जमीन चयन की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन आज तक दूसरी जगह का चयन नहीं हो पाया है।
चार गांवों की परेशानी हो सकती है हल

गांव में पशु अस्पताल के निर्माण से गुमड़ सहित आसपास के गांव अहीर माजरा, अगवानपुर व शेखपुरा के ग्रामीण को भी लाभ मिल सकता है। फिलहाल इन गांवों में चिकित्सा सुविधा नहीं होने से पशुओं को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। इन गांवाें के लोगों को पशुओं को इलाज के लिए गन्नौर के अस्पताल लाना पड़ता है। गुमड़ में यह सुविधा होने से चार गांव के ग्रामीणों की परेशानी हल हो सकती है।

गांव गुमड़ में पशु अस्पताल निर्माण के लिए पशुपालन विभाग को जमीन चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जमीन नहीं मिलने से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। जैसे ही जगह मिल जाएगी विभाग अस्पताल का निर्माण करवाने के लिए तैयार है। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed