{"_id":"6afcb891a197bdb92e024bf5","slug":"lala-lajpat-rai-ruggle-against-social-evils-is-inspiring-ramkaran-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164074-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लाला लाजपत राय का संघर्ष प्रेरणादायक : रामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लाला लाजपत राय का संघर्ष प्रेरणादायक : रामकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर मंगलवार को सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
समारोह में मुख्य अतिथि रामकरण सहरावत ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन देशभक्ति, सामाजिक सुधार और संघर्ष का प्रतीक है। वे महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों से गहराई से प्रभावित थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने के साथ समाज सुधार के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पीटीआई इंद्र सिंह मान ने की, जबकि मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर हर भगवान चोपड़ा, अशोक आर्य, जगबीर कुंडू, सुरेश पंवार, पं. विजेंद्र आर्य, राजेंद्र पांचाल, सुभाष मोर शेरदीन व प्रणव आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।