फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Laborers start migration due to lockdown, line on national highway

लॉकडाउन की आशंका से मजदूरों ने शुरू किया पलायन, नेशनल हाईवे पर लग रही लाइन

Thu, 08 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Laborers start migration due to lockdown, line on national highway
घर वापस जाने के लिए केजीपी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े मजदूर। - फोटो : Sonipat
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। कोरोना संक्रमण तेजी से बढने पर जहां कई जगह में नाइट कफ्र्यू व लॉकडाउन की शुरूआत की गई है, उसने प्रवासी मजदूरों में डर पैदा कर दिया है। प्रवासी मजदूरों ने पिछले साल लॉकडाउन लगने पर घर जाने के लिए हुई परेशानी को देखते हुए पहले ही पलायन शुरू कर दिया है। जिससे नेशनल हाईवे पर प्रवासी मजदूरों की घर वापस जाने के लिए लाइन लगी रहती है और बस में जाने के लिए मारामारी मच रही है। इससे उद्यमियों के लिए परेशानी भी खड़ी हो रही है और उनको मजदूरों की कमी से जूझना पड़ सकता है।
कोरोना के कारण जब पिछले साल लॉकडाऊन की घोषणा हुई तो यातायात अचानक बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को झेलनी पड़ी थी। मजदूरों के लिए जब खाने की परेशानी हुई तो वह पैदल ही घर के लिए निकल गए थे और सैंकड़ों किमी पैदल चलकर किसी तरह अपने घर पहुंचे थे। जिसके बाद फैक्टरी शुरू हुई तो मजदूर काफी मशक्कत के बाद वापस लौटे थे। लेकिन अब दोबारा से कोरोना के मामले बढने पर सख्ती शुरू हुई तो प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन की आशंका जताते हुए पहले ही पलायन शुरू कर दिया है। यहां कुंडली, राई, नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से करीब तीन हजार मजदूर पलायन कर चुके है और मजदूरों की नेशनल हाईवे पर केजीपी-केएमपी गोल चक्कर के पास लाइन लगी रहती है। प्राइवेट ट्रेवल्स वाले सुबह व शाम को वहां से यूपी व बिहार के लिए बस भेजते है और उनमें प्रवासी मजदूर अपने घर के लिए रवाना हो जाते है। बिहार के रहने वाले अंकुर, सतनाम, करमसिंह ने बताया कि पिछले साल पूरे परिवार को परेशानी झेलनी पड़ी थी और घर वापस जाने में पैर में छाले तक पड़ गए थे। इसलिए इस बार पहले ही घर जा रहे है और जब लगेगा कि सब ठीक है तो तभी वापस आने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

मजदूरों के पलायन से बढ़ी उद्यमियों की परेशानी
प्रवासी मजदूरों के पलायन से उद्यमियों की परेशानी बढनी शुरू हो गई है। क्योंकि पहले कोरोना के कारण फैक्टरी बंद रही तो उसके बाद किसान आंदोलन ने परेशानी बढ़ा दी। अब दोबारा से स्थिति सामान्य होती जा रही थी तो अब फिर से मजदूरों ने पलायन शुरू कर दिया। ऐसे में उद्यमियों के लिए मजदूरों का संकट खड़ा हो सकता है और उससे उद्योग प्रभावित होने का डर सताने लगा है। कुंडली इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता कहते है कि यह काफी बड़ी समस्या है और वह मजदूरों को समझा रहे है कि उनको किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन का सहयोग भी चाहिए तो उनको रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास कर रहे है। मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है और अफवाहों से दूर रहना होगा। मजदूर निडर होकर व कोविड नियमों का पालन करते हुए काम करें। प्रशासन की ओर से उनको हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्यामलाल पूनिया, डीसी

नेशनल हाईवे पर दूसरी बस में बैठे मजदूर

नेशनल हाईवे पर दूसरी बस में बैठे मजदूर- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed