फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   labor beaten to death

पीट-पीटकर की गई थी मजदूर की हत्या, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Oct 2019 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
labor beaten to death
मजदूर की हत्या के बारे में जानकारी देते परिजन। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव सिसाना के खेत में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले मजदूर की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया तो इसका चोटों से मौत का खुलासा हुआ। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने खेत मालिक पर ही हत्या का आरोप है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिसाना के खेत में मजदूर मूलरूप से बिहार निवासी धर्मेंद्र (40) किसान यशवीर के खेत में पड़ा था। यशवीर ही कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को अपने खेतों में काम करने के लिए लेकर आया था। मंगलवार की दोपहर को यशवीर उसे सीएचसी में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वीरवार को पोस्टमार्टम शुरू किया गया तो पीएमओ को सूचना दी गई कि शव क्षत-विक्षत है। जिस पर पीएमओ स्वयं शव विच्छेदन गृह में गए और शव को देखकर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद फोरेंसिंक एक्सपर्ट दिनेश छिल्लर को बुलाया गया। उन्होंने शव की जांच की और बताया कि व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इसके बाद यह जानकारी पुलिस के जांच अधिकारी रमेश को दी गई। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पहले ही जताया था शक
धर्मेंद्र के भाई ज्ञान रंजन प्रसाद ने सामान्य अस्पताल में बताया कि उन्होंने भाई का शव देखा तो लग रहा था कि भाई की हत्या की गई है। शव पर चोट के निशान थे। उसने बताया कि पुलिस ने मामले में गहनता से जांच नहीं की। पुलिस पहले ही जांच करती तो मामले का खुलासा हो चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवीर के पास काम करता था मृतक धर्मेंद्र
पुलिस के जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र सिसाना गांव के यशवीर के पास काम करता था। यशवीर ही उसे अस्पताल लेकर गया था। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद धर्मेंद्र की हत्या की बात कही है। यशवीर ही शक जताया है। अब यशवीर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

मजदूर खेत में अचेत मिलने की सूचना मिली थी। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम हुआ तो हत्या की आशंका जताई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना से पर्दा उठाया जाएगा।
अरुण कुमार, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed