फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kundli border, death of farmer

कुंडली धरना स्थल पर पंजाब के किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

Wed, 24 Feb 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
kundli border, death of farmer
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली धरना स्थल पर लंगर सेवा कर रहे पंजाब के किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नदहोर के रहने वाला मंगल सिंह (40) कई दिन से कुंडली धरना स्थल पर आए हुआ था। वह यहां किसानों के लिए लंगर सेवा कर रहे थे। सोमवार रात को जब वह लंगर तैयार कर रहे थे तो अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। जब उन्होंने साथियों को बताया तो वह तुरंत धरना स्थल पर चिकित्सक के पास ले गए। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे एम्बुलेंस में सामान्य अस्पताल में लेकर आया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
विज्ञापन

परिवार के अकेले बेटे थे अविवाहित मंगल सिंह
संदिग्ध परिस्थितियों में काल का ग्रास बने मंगल सिंह परिवार के अकेले बेटे था। वह अविवाहित थे। उनकी एक बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। मंगल सिंह के माता-पिता का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुंडली धरना स्थल पर आए पंजाब के किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed