फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kunal, Ojas and Yashveer were the winners in the district level badminton competition

Sonipat News: जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुनाल, ओजस और यशवीर रहे विजेता

Wed, 27 Aug 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kunal, Ojas and Yashveer were the winners in the district level badminton competition
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से लिटिल एंजल्स स्कूल में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान के प्राचार्य अतुल खट्टर ने कहा कि बैडमिंटन जैसे खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं। विजयी खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:-

अंडर-14 वर्ग में कुनाल पहले, अंश दूसरे और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में ओजस ने पहला, अभिनव ने दूसरा और तन्मय ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में यशवीर राठी ने प्रथम, काेहिनूर ने द्वितीय और हर्ष ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शारीरिक विज्ञान प्राध्यापक कोमल, शर्मिला, यशपाल, महेश, हरदीप व भूपेंद्र मलिक के मार्ग दर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। लड़कियों के सभी वर्गों के मुकाबले बुधवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed