फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kumkum, Parul and Sheetal won the power point presentation competition

Sonipat News: पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में कुमकुम पारुल और शीतल ने मारी बाजी

Sun, 19 Apr 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kumkum, Parul and Sheetal won the power point presentation competition
आईआईसी इनोवेशन एरीना-2026 में पावरप्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाती छात्रा। स
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में बिजनेस प्लान थीम पर आईआईसी इनोवेशन एरीना-2026 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन और पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में कुमकुम, पारुल व शीतल और पोस्टर प्रजेंटेशन में तन्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईआईसी इनोवेशन एरीना-2026 में छात्राओं ने नवाचार और रचनात्मकता के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। जीवीएम संस्थान के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि नवाचार और रचनात्मकता किसी भी समाज और व्यक्ति के विकास की आधारशिला है। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के निर्णायक मंडल में शामिल डाॅ. परवीन शर्मा, डाॅ. रेनू अरोड़ा व डाॅ. प्रगति जमदग्नि ने विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन

इसमें द्वितीय स्थान खुशी व तमन्ना और तृतीय स्थान पलक व अनुष्का ने प्राप्त किया। इसी तरह पोस्टर प्रजेंटेशन में द्वितीय स्थान आशिमा और तृतीय स्थान जया ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार प्रिया को दिया गया। इसके निर्णायक मंडल में डाॅ. नवीन, प्रीति, अंशु, डाॅ. तमन्ना कुमारी शामिल रहीं। इस दौरान वहां आए लोगों ने सभी का मनोवल भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed