{"_id":"661ecae54b48a5b766012c04","slug":"kuhu-daughter-of-vice-chancellor-of-sports-university-and-former-dgp-got-178th-rank-in-upsc-sonipat-news-c-17-1-roh1012-403978-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेल विवि के कुलपति व पूर्व डीजीपी की बेटी कुहू की यूपीएससी में 178वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेल विवि के कुलपति व पूर्व डीजीपी की बेटी कुहू की यूपीएससी में 178वीं रैंक
Wed, 17 Apr 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36- कुहू गर्ग।
राई (सोनीपत)। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विश्वविद्यालय राई के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 178वीं रैंक हासिल की है। कुहू बैंडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी हैं और उनके नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक हैं।
खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक गर्ग पानीपत के गांव कुराना के निवासी हैं। उत्तराखंड के डीजीपी पद पर रहते हुए उन्होंने साइबर क्राइम को काबू करने के क्षेत्र में विशेष कार्य किया। उन्होंने इस विषय पर पुस्तक भी लिखी है। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए कुहू ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सिविल सर्विस के क्षेत्र में आने का फैसला उन्होंने कैसे किया, इस सवाल के जवाब में कुहू ने कहा कि इसके लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली। परीक्षा की तैयारी में भी उन्होंने मार्ग दर्शन किया।
दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से की पढ़ाई
कुहू गर्ग ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज से की थी। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई एसआरसीसी कॉलेज दिल्ली से पूरी की। कुहू खेल मैदान में भी कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी हैं। उन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। खेल के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण कुहू को सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके बाद कुहू ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की।