फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Komal made beautiful mehndi designs

Sonipat News: कोमल ने बनाएं मेहंदी के सुंदर डिजाइन

Fri, 10 Oct 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Komal made beautiful mehndi designs
फोटो 01- सोनीपत के शंभू दयाल शिक्षण महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ मेहंदी लगाओ प्रतियोगित - फोटो : शहर बाजार ​स्थित एक पार्लर में थ्रेडिंग करतीं ब्यूटी​शियन।
सोनीपत। शंभू दयाल शिक्षण महाविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब की ओर से छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड की छात्राओं ने अपने-अपने हाथों पर त्योहारी सीजन में करवाचौथ व दिवाली से संबंधित मेहंदी के डिजाइन बनाए।
विज्ञापन

प्राचार्य ईश कुमार ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति का आवश्यक अंग है। यहां कोई भी उत्सव मेहंदी के बिना संभव नहीं है। आजकल मेहंदी को एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर छात्राएं जीविका का माध्यम बना सकती हैं। सोशल मीडिया से भी मेहंदी प्रतिभा अच्छे रोजगार का विकल्प बना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, साक्षी द्वितीय, भारती तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य ईश कुमार ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक क्लब की संयोजक आशा सैनी, सहायक प्रोफेसर प्रवीन कुमार, नीलम, रिंकू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली मेले में छात्राओं ने लगाए स्टॉल
मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वीरवार को दिवाली मेला लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, युवा रेडक्रॉस व एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए आर्थिक तौर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
मेले में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर हस्तनिर्मित दीए व सजावट के सामान को प्रदर्शित किया। साथ ही खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए। मेले में छात्राओं की ओर से लगाया गया मेहंदी का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। छात्राओं व महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने स्टाफ पर सजावटी सामान की खरीदारी की और खाद्य पदार्थों का आनंद लिया।
मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में दिव्या रही प्रथम
सीआरए महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ ने छात्राओं में रचनात्मकता व कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. ऊषा दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक जटिल व पारंपरिक मेहंदी के डिजाइन बनाएं।

प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, करिश्मा द्वितीय, छाया तृतीय रही। कंचन व पायल को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह फोर ने प्रतिभागी छात्राओं की रचनात्मकता, प्रतिभा, समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी सांस्कृतिक व कलात्मक गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. निधि, सुप्रिया मौजूद रहीं।

फोटो 01- सोनीपत के शंभू दयाल शिक्षण महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ मेहंदी लगाओ प्रतियोगित

फोटो 01- सोनीपत के शंभू दयाल शिक्षण महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ मेहंदी लगाओ प्रतियोगित- फोटो : शहर बाजार स्थित एक पार्लर में थ्रेडिंग करतीं ब्यूटीशियन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed