फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kishore sent a voice message to his father's friend, informed about his kidnapping, found in Ganaur

किशोर ने पिता के दोस्त को वॉइस मैसेज भेज अपने अपहरण की दी सूचना, गन्नौर में मिला

Mon, 17 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kishore sent a voice message to his father's friend, informed about his kidnapping, found in Ganaur
ईदगाह कॉलोनी से बकरी को खिलाने के लिए हरे पत्ते लेने गया किशोर लापता हो गया। बाद में किशोर ने मोबाइल से अपने पिता के दोस्त को वॉइस मैसेज भेजकर अपहरण की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया तो किशोर के गन्नौर में होने का पता लगा और उसे परिजन लेकर आ गए। किशोर ने ईको वैन सवार लोगों पर उसे ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की सच्चाई का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत फिलहाल ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले शौकीन ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा शनिवार दोपहर को कॉलोनी से गोहाना रोड बाईपास पर पत्ते लेने गया था। पत्तों को बकरी को खिलाया जाना था। उसके बाद उसका बेटा वापस नहीं आया। वह उसका मोबाइल लेकर गया था। तीसरे पहर उसके दोस्त सोमबीर के मोबाइल पर वॉइस मैसेज आया, जिसमें उसके बेटे की आवाज थी। उसने मैसेज भेजा था कि अंकल उसे किसी ने किडनैप कर लिया है। मुझे बचा लो। सोमबीर ने तुरंत शौकीन को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के कुछ देर बाद किशोर के गन्नौर में होने का पता लगा। जिसके बाद उसे वापस लाया गया। किशोर ने पुलिस को बताया है कि उसे ईको वैन सवार युवक गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। जिसके बाद उसे गन्नौर छोड़ दिया गया। किशोर के साथ कोई मारपीट तक नहीं की गई। पुलिस मामले में सच्चाई का पता लगा रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed