फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kisan Mela: Farmers were made aware of natural farming

किसान मेला : किसानों को किया प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक

Wed, 12 Mar 2025 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mela: Farmers were made aware of natural farming
साेनीपत। कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत जिलास्तरीय किसान मेला लगाया गया। मुख्यातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व विशिष्ट अतिथि के रूप में चीनी मिल के प्रबंध निदेशक अमित कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने की। मेले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे राहुल कौशिक भी शामिल रहे। मेले के दौरान किसानों ने 17 स्टॉल लगाकर किसानों को उत्पादों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना रहा। उन्होंने बताया कि जिले में तीन साल पहले 33 हजार एकड़ गन्ने की बिजाई की जाती थी। यह धीरे-धीरे घटकर 22 हजार रह गई है। मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की खेती के लाभ, फसल में लगने वाली बीमारियों व होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गन्ने की अगेती किस्म की ज्यादा बिजाई की जाती है, इसलिए किसानों को इस किस्म के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। केंद्र सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चला रखी है। किसानों के खातों में सीधे अनुदान दिया जा रहा है। हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जहां 24 फसलों पर सरकार ने एमएसपी की गारंटी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएस एचएयू क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन, उचानी से गन्ना विशेषज्ञ ने किसानों को गन्ने की नई किस्मों के बारे में जागरूक किया। साथ ही गन्ने की फसल में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। गन्ना किसान मेले में गन्ने से तैयार होने वाले अलग-अलग उत्पादों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed