फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Killing in revenge beating

रंजिश में पीट-पीटकर हत्या

Tue, 09 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव थाना कलां में रंजिश के चलते घर में घुस कर लाठियों और लात घूंसे मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी के बयान पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कहा गया है कि उनके परिवार और कंवर सिंह परिवार के साथ पहले से ही कहा सुनी चली आ रही है। बीती रात कंवर सिंह, उसका पुत्र रवि, अग्रसेन और रोहित पुत्र लीलू उनके घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। जिससे उनके बीच कहा सुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान उन्होंने जयप्रकाश पर लाठियों और लात घूसों की बरसात कर दी। वह अपने बचाने का असफल प्रयास करता रहा, परंतु वह बच न सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएफएल टीम ने भी घटना स्थल से नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा और चचेरे भाई हैं आरोपी
थाना कलां गांव में हुए हत्याकांड को जय प्रकाश के चाचा उनके लड़कों और एक अन्य युवक ने अंजाम दिया। कंवर सिंह जयप्रकाश का रिश्ते में चाचा लगता है। उनकी काफी समय से रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। इन परिवारों में काफी समय किसी न किसी बात को लेकर तनातनी बनी रहती थी। रात को जयप्रकाश को अकेला पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। जयप्रकाश खेतीबाड़ी का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed