फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khewda to Yamuna Dam road will be repaired

Sonipat News: खेवड़ा से यमुना बांध सड़क की होगी मरम्मत

Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Khewda to Yamuna Dam road will be repaired
फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद
सोनीपत। खेवड़ा से जगदीशपुर वाया यमुना बांध रोड का करीब 5.75 करोड़ रुपये से नवीनीकरण किया जाएगा। राई क्षेत्र के तहत आने वाली सड़क के नवीनीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विभाग मुख्यालय से अलॉटमेंट लेकर जल्द खेवड़ा से यमुना बांध तक सड़क की मरम्मत शुरू करवाएगा। फिलहाल खस्ताहाल सड़क पर वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक गड्ढों में हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण ओमप्रकाश, राजेश, सुरेंद्र, राजकुमार ने कहा कि खेवड़ा से यमुना बांध तक सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क पर कई जगह दरार आने के साथ बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कई बार प्रशासन व विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर खस्ताहाल सड़क के सुधार की मांग कर चुके हैं। अधिकारियों को सड़क के नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू करवाना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने खेवड़ा से यमुना बांध रोड के नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अलॉटमेंट लेने के बाद सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। खस्ताहाल खेवड़ा से यमुना बांध तक सड़क की मरम्मत होने से तीन गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इनमें गांव खेवड़ा, टांडा, जगदीशपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेवड़ा से यमुना बांध तक सड़क काफी खस्ताहाल हो चुकी है। ग्रामीण काफी समय से अधिकारियों से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे हैं। विधायक को भी अवगत कराया गया है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। -नरेंद्र कुमार, गांव जगदीशपुर।
सड़क से दिन में करीब दो हजार लोगों का आवागमन रहता है। खस्ताहाल सड़क पर गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। अगर सड़क का नवीनीकरण होता है तो तीन गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। -रोहतास, गांव जगदीशपुर
खेवड़ा से यमुना बांध रोड की मरम्मत करवाने के लिए डेढ़ साल से प्रयास किए जा रहे थे। गड्ढों के कारण वाहन चालक जान जोखिम में डाल सफर कर रहे हैं। राई की विधायक कृष्णा गहलावत व विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही सड़क का नवीनीकरण शुरू हो सकता है। ग्रामीणाें को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -पुष्पा देवी, सरपंच, गांव जगदीशपुर।

--
लोक निर्माण विभाग ने खेवड़ा से जगदीशपुर वाया यमुना बांध तक सड़क नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग को मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलते ही सड़क की मरम्मत शुरू करवाई जाएगी। कार्य जल्द शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा से जगदीशपुर रोड पर बने बड़े गड्ढे व उखड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed