फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khelo India Youth Games... Under-17 wrestling competition will be held in 21 weight categories

Sonipat News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स... अंडर-17 कुश्ती स्पर्धा में 21 भारवर्ग में होंगे मुकाबले

Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games... Under-17 wrestling competition will be held in 21 weight categories
सोनीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान 21 भारवर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार की राजधानी पटना में 11 से 15 मई तक होगा। इसके लिए 20 अप्रैल तक सभी प्रदेश अपनी टीमों का चयन कर प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने पत्र जारी कर बताया है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 7वें संस्करण में अंडर-17 आयु वर्ग के कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे। 16 वर्ष से कम आयु के पहलवान इसमें भाग लेने के लिए पात्र होंगे। प्रतियोगिता में 21 भार श्रेणियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


फ्री स्टाइल वर्ग : 51, 55, 60, 65, 71, 80 और 92 किलोग्राम।

ग्रीको रोमन वर्ग : 51, 55, 60, 65, 71, 80 व 92 किलोग्राम।

महिला वर्ग : 46, 49, 53, 57, 61, 65 और 69 किलोग्राम।

यह है नियम
सभी राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) को प्रति भार वर्ग में 13 पहलवानों को शामिल करने की अनुमति है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 2024 अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप, उत्तराखंड में राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर कोटा आवंटित करने का निर्णय लिया है। सभी चयनित राज्य इकाइयों को 20 अप्रैल तक अपने चयन परीक्षण आयोजित करने और अंतिम प्रविष्टि जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed