{"_id":"62815e9795162d3efe624d58","slug":"khedi-bindalpur-ka-chhora-will-spread-acting-in-web-series-sonipat-news-rtk6467557194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज में अभिनय का जलवा बिखेरेगा खेड़ी बिंदलपुर का छोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब सीरीज में अभिनय का जलवा बिखेरेगा खेड़ी बिंदलपुर का छोरा
विज्ञापन
विनय छौक्कर।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर अलग-अलग धारावाहिकों में किरदार निभा चुका खेड़ी बिलंदपुर गांव का विनय छौक्कर अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म स्टेज एप पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरता नजर आएगा। विनय नशीली दवाओं की तस्करी (ड्रग पेडलिंग) पर बन रही कॉलेज कांड वेब सीरीज में अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ सचिन नाम के किरदार की भूमिका में नजर आएगा।
विनय छौक्कर ने बताया कि राजेश ए बब्बर के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज के लेखक प्रवेश राजपूत हैं, जिन्होंने कॉलेज छात्रों की जीवन शैली, नशा, रैगिंग, पेपर लीक जैसे मुद्दों को आधार बनाकर वेब सीरीज को लिखा है। वेब सीरीज की खास बात यह है कि यह हरियाणवी बोली में रिलीज होगी और इसमें किरदार निभाने वाले सभी लोग हरियाणवी एक्टिंग व थिएटर से जुड़े हुए हैं। मुख्य किरदार निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा भी हरियाणा से हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग हरियाणा व पंजाब के स्थानों पर हो रही है।
अगस्त तक रिलीज होने की उम्मीद
विनय ने बताया कि वेब सीरीज अगस्त तक रिलीज हो जाएगी। वेब सीरीज का यह पहला सीजन है, इसके बाद दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी निजी चैनल पर सेठ जी, मुस्कान और धारावाहिक विघ्नहर्ता श्रीगणेशा में काम कर चुके हैं। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म छोरी छोरों से कम नहीं में हरियाणवी पहलवान की भूमिका निभा चुका है। अभी जल्द ही उसकी एक और पंजाबी फिल्म डीजे वाले बाबू भी रिलीज होने वाली है और कई दूसरी परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
इस वेब सीरीज से युवा होंगे जागरूक
विनय छौक्कर का कहना है यह उनकी पहली वेब सीरीज है। वेब सीरीज युवाओं को नशे व दूसरी बुरी आदतों से दूर रहने के बारे में प्रेरित करेगी। वेब सीरीज के जरिये हरियाणा व पंजाब के युवाओं को बताने का प्रयास किया जाएगा कि नशे व दूसरी गलत आदतों की वजह से युवा कैसे अपने करिअर और परिवार के साथ-साथ पूरी जिंदगी तबाह कर लेते हैं।