{"_id":"67feb1da40979bc39801eb63","slug":"khatu-shyam-roadways-bus-service-closed-after-permit-expired-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135242-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परमिट खत्म होने खाटू श्याम रोडवेज बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परमिट खत्म होने खाटू श्याम रोडवेज बस सेवा बंद
Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03. सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : kathua
सोनीपत। राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए चलाई गई रोडवेज को बंद कर दिया गया है। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बस का संचालन नारनौल तक किया जा रहा है। खाटू श्याम रूट तक बस के परिचालन के लिए एक माह का अस्थायी परमिट लिया था। खाटू श्याम जाने वाले बस यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। परमिट की वैधता खत्म होने के बाद रोडवेज बस का रूट कम कर दिया है।
हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से 1 मार्च से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। उससे पहले भी वर्ष 2023 में भी खाटूश्याम के लिए रोडवेज सेवा शुरू की गई थी। उस समय स्पेशल बस सेवा सोनीपत से वाया रोहतक, भिवानी, लोहारू होते हुए खाटू श्याम पहुंचती थी, लेकिन इस रूट से सफर करने में समय और किराया दोनों ही ज्यादा लगने से यात्रियों की संख्या लगातार घट रही थी। उसके बाद रोडवेज बस के रूट में बदलाव किया गया था। रोडवेज बस सोनीपत से झज्जर, नारनौल, नीम का थाना होते हुए खाटूश्याम धाम तक जाती थी। इसके लिए रोडवेज ने मार्च के लिए राजस्थान परिवहन विभाग से अस्थायी परमिट लिया था। परमिट की वैधता खत्म होने के बाद अब विभाग की ओर से सोनीपत से झज्जर होते हुए महेंद्रगढ़ जिला के नारनौल बस अड्डे तक रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है।
जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। अब तक इस रूट पर सीधी बस सेवा होते हुए भी बहुत कम यात्रियों ने बस से यात्रा की। अधिकतर श्रद्धालु अपने निजी वाहनों या दिल्ली से ट्रेन पकड़कर खाटू श्याम पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से यात्रियों का रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं उठाया। इसकी वजह से रोडवेज विभाग ने खाटू श्याम धाम तक जाने वाली बस को अब नारनौल तक संचालन करने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खाटू श्याम दर्शन के लिए जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। राजस्थान परिवहन विभाग से खाटू श्याम रूट तक बस सेवा संचालित करने के लिए एक माह का अस्थायी परमिट लिया गया था। उस दौरान राेडवेज बस में खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ सकी, जिसकी वजह से विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था। परमिट की वैधता खत्म होने के बाद रोडवेज बस सेवा नारनौल तक संचालित की जा रही है। बस का झज्जर व नारनौल जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। -प्रमोद कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

फोटो 03. सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद- फोटो : kathua