फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kharkhoda will remain a part of Sonipat district, assurance received from the Chief Minister

Sonipat News: खरखौदा सोनीपत जिले का रहेगा हिस्सा, मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन

Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kharkhoda will remain a part of Sonipat district, assurance received from the Chief Minister
फोटो 49: चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा करते विधायक पवन
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर खरखौदा को गोहाना में शामिल न करने के मामले में चर्चा की। मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने ऑनलाइन आकर खरखौदा वासियों के आश्वस्त किया कि खरखौदा सोनीपत जिले का हिस्सा था, है और रहेगा। विधायक का कहना है कि खरखौदा को सोनीपत का हिस्सा बनाए रखने के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान विधायक पवन खरखौदा ने मुख्यमंत्री को बताया कि लोग खरखौदा को गोहाना में शामिल करने के फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी से चर्चा हुई। उन्होंने प्रशासनिक निर्णय के साथ संगठनात्मक स्तर पर भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि खरखौदा को पूरी तरह से सोनीपत में ही रखा जाए। गोहाना के लिए अलग से जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद खरखौदा के तीनों मंडलों के संगठनात्मक रूप से गोहाना में जोड़ने जाने पर भी विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के समक्ष उन्होंने यह मांग भी रखी है कि संगठनात्मक रूप से भी खरखौदा को सोनीपत का ही हिस्सा रखा जाए। इस पर भी सकारात्मक कदम उठाने जाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

परशुराम पार्क में आज होगी पंचायत
खरखौदा को गोहाना में शामिल करने के प्रस्ताव का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। जनता की भावनाओं को देखते हुए विधायक ने भी इस मुद्दे पर खुलकर समर्थन दिया। उन्होंने पहले भी यह बात कही थी कि खरखौदा को जिला सोनीपत से हटाया नहीं जा रहा है, वह सोनीपत का ही हिस्सा रहेगा। वहीं, शनिवार को परशुराम पार्क में पंचायत बुलाई गई है। जिसमें इस मुहिम के तहत खरखौदा हलके के लोग एकत्रित होकर अपना निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed