{"_id":"679e80fdbf5fb8f4390dc177","slug":"kasauli-rape-case-a-woman-claiming-to-be-the-victims-friend-took-out-a-protest-march-for-justice-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131699-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली दुष्कर्म मामला : खुद को पीड़िता की सहेली बता न्याय के लिए निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली दुष्कर्म मामला : खुद को पीड़िता की सहेली बता न्याय के लिए निकाला रोष मार्च
Sun, 02 Feb 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो :34: सोनीपत के मुरथल रोड पर रोष प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणवी गायक पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के मामले में दिल्ली से आई महिलाओं ने रोष जताया है। उन्होंने शहर में रोष प्रदर्शन करने के बाद दोनों के पोस्टर जलाए। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग की गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व गायक रॉकी मित्तल पर युवती ने हिमाचल के सोलन स्थित कसौली के होटल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा 13 दिसंबर, 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में एफआईआर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली समेत भाजपा के कई नेता मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बता चुके हैं। मामले को लेकर दिल्ली से पहुंची महिलाओं ने खुद को पीड़िता की सहेली बताया। उनका आरोप था कि मामले में पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। रोष प्रदर्शन मुरथल रोड से सुभाष चौक तक निकाला गया। सुभाष चौक पर मोहनलाल बड़ौली व रॉकी मित्तल के पोस्टर जलाए गए। खुद को पीड़िता की सहेली बताने वाली महिला ने कहा कि पीड़िता 2 या 3 फरवरी को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करेगी। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि मोहनलाल बड़ौली इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। रॉकी मित्तल का पर्सनल नंबर दिखाते हुए कहा कि यह धमकाने के साथ पैसों का लालच दे रहा है। रॉकी मित्तल के रुपये मांगे जाने के आरोप पर कहा कि वह कॉल रिकॉर्डिंग दिखा दे। मामले की एक गवाह को लेकर कहा कि हर कोई बेईमान नहीं है। साथ ही कहा कि सोनीपत के दो कांग्रेस नेता उनका समर्थन कर रहे हैं। साथ ही कहा कि अन्य पीड़िताएं भी जल्द सामने आएंगी।