फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Karva Chauth: Arabian and Rajasthani designs of mehndi are attracting women

करवा चौथ : महिलाओं को लुभा रहे मेहंदी के अरेबियन व राजस्थानी डिजाइन

Fri, 18 Oct 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Arabian and Rajasthani designs of mehndi are attracting women
सोनीपत। करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार गुलजार हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए 20 अक्तूबर को 16 श्रृंगार कर करवा चौथ का व्रत रखेंगी। महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी भी एक हिस्सा है। कहा जाता है कि मेहंदी के बिना नारी का सौंदर्य अधूरा है। करवा चौथ पर खरीदारी के साथ महिलाओं में मेहंदी लगवाने के प्रति भी खासा उत्साह नजर है। बाजार में मेहंदी लगवाने का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों ने भी करवा चौथ पर्व पर विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ की तैयारियों को लेकर कच्चे क्वार्टर बाजार, गुड़ मंडी व गंज बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। महिलाएं सुबह से रात तक बाजार में खरीदारी कर रही हैं। बाजार में करवा चौथ पर्व को लेकर मेहंदी के अरेबियन, मारवाड़ी व राजस्थानी डिजाइन महिलाओं को काफी लुभा रहे हैं। मेहंदी में मिलाए गए जैतून के तेल की खुशबू महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। दुकानदार महेश व अजीत ने बताया कि कई दुकानदारों के पास 10 से 15 बुकिंग एडवांस में भी हो चुकी है। हालांकि करवा चौथ के लिए एक-दो दिन पहले ही मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ बढ़ती है। फिलहाल दिनभर में 15-20 महिलाएं ही मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

आगरा, मथुरा व दिल्ली से पहुंचे 80 युवक
मेहंदी लगाने वाले प्रवीन, अमित व नरेश ने बताया कि एक हाथ पर मेहंदी लगाने के लिए 100 रुपये भुगतान लिया जा रहा है। डिजाइन के हिसाब व कोहनी तक मेहंदी लगाने पर दाम बढ़ा दिए जाते हैं। दोनों हाथों पर मेहंदी लगाने के 200 से 600 रुपये तक मिल रहे हैं। करवा चौथ पर महिलाओं को सुंदर व आकर्षक मेहंदी लगाने के लिए आगरा, मथुरा व दिल्ली से करीब 80 युवक सोनीपत आए हैं। सभी युवा अलग-अलग जगह करवा चौथ पर महिलाओं को मेहंदी लगाने का कार्य करेंगे। सभी युवा बाजार में सुबह 8 से 10 बजे तक महिलाओं को मेहंदी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ा सर्कल व नाम के मेहंदी डिजाइन भी बने पसंद
दुकानदार ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाएं अरेबियन, मारवाड़ी व राजस्थानी के साथ कड़ा सर्कल व नाम से बने मेहंदी के डिजाइन भी काफी पसंद कर रही है। मेहंदी का खासतौर पर जयपुर से मंगवाया गया है। इसमें जैतून का तेल मिलाने पर हाथ पर मेहंदी का रंग खिलकर आता है। बाजार में कई जगह युवक दुकानों के आगे बैठकर महिलाओं को मेहंदी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed