{"_id":"69b5527eef2fed54e900229a","slug":"kamlesh-malik-became-the-head-of-the-district-nursing-association-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150870-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कमलेश मलिक बनीं जिला नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कमलेश मलिक बनीं जिला नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान
Sat, 14 Mar 2026 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को हुई बैठक में जिला नर्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कमलेश मलिक को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। नर्सिंग ऑफिसर वकील को उप प्रधान जबकि सुनीता राठी को महासचिव चुना गया।
वित्तीय कार्यों के संचालन के लिए मोनिका को कोषाध्यक्ष और ऑडिटर की जिम्मेदारी सीमा सरोहा को सौंपी गई। अजीत को मीडिया को ऑर्डिनेटर व सुलोचना को संयुक्त सचिव बनाया गया है। कांता, सपना, हितेश और रीना दलाल को सचिव चुना गया।
कमलेश मलिक ने कहा कि वह संगठन की मजबूती और नर्सिंग कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से उठाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
कमलेश मलिक ने कहा कि संगठन से संबंधित सभी मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं को उच्चस्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही नर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों और उनके बेहतर कार्य वातावरण के लिए भी एसोसिएशन लगातार आवाज उठाएगी।
उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में सहयोग देने का आह्वान किया।