फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kabaddi coach hangs himself in locked house; villagers accused of harassment.

Sonipat News: बंद मकान में कबड्डी प्रशिक्षक ने लगाया फंदा, गांव के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi coach hangs himself in locked house; villagers accused of harassment.
गोहाना। क्षेत्र के एक गांव में कबड्डी प्रशिक्षक ने अपने ताऊ के बंद मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव के विष्णु ने पुलिस को बताया कि उनके छाेटे भाई नीरज गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्षण देते थे। करीब दो माह पहले गांव की एक लड़की नीरज के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई थी हालांकि बाद में वह सकुशल मिल गई थी।
विज्ञापन

बाद में इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने नीरज के साथ कहासुनी की थी। इस घटना के बाद उनके भाई लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे थे। करीब दो माह पहले भी नीरज ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। उस समय स्कूल परिसर में पेड़ पर फंदा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लड़की के परिजन नीरज को लगातार परेशान कर रहे थे। वीरवार रात को नीरज ने घर के साथ ताऊ के खाली पड़े मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उनका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed