फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Joint team of CM flying squad and NCERT raided godown of Book Depot in Sonipat

Sonipat: बुक डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व NCERT टीम ने मारा छापा, मिली 9वीं-10वीं की नकली किताबें

Thu, 06 Apr 2023 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 04:49 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि एनसीईआरटी की वास्तविक किताब की कॉपी कर यह किताबें छपवाई गई थी। एनसीईआरटी की किताबें जहां 50 से 100 रुपये तक मिल जाती हैं, वहीं निजी प्रकाशक की नकली एनसीईआरटी की किताबें 100 से 150 रुपये तक मिलती हैं।

विज्ञापन
Joint team of CM flying squad and NCERT raided godown of Book Depot in Sonipat
बुक डिपो पर छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में दुकानों पर लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और एनसीईआरटी की संयुक्त टीम ने मुरथल रोड स्थित बत्रा बुक डिपो के गोदाम (आरपीएससी डिस्ट्रीब्यूटर) पर छापा मारा। 
विज्ञापन


इस दौरान टीम को गोदाम से बड़ी संख्या में 9वीं और 10वीं कक्षा की एनसीईआरटी की नकली छपी हुई किताबें मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि एनसीईआरटी की वास्तविक किताब की कॉपी कर यह किताबें छपवाई गई थी। एनसीईआरटी की किताबें जहां 50 से 100 रुपये तक मिल जाती हैं, वहीं निजी प्रकाशक की नकली एनसीईआरटी की किताबें 100 से 150 रुपये तक मिलती हैं। यही नहीं इन किताबों के पेपर की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की होती हैं। टीम ने कई जगह पर छापेमार कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि उनकी छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed