फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jmajm in Gohana, Sonipat Drizzle

गोहाना में झमाझम, सोनीपत में बूंदाबांदी

Sun, 10 Aug 2014 11:08 PM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 10 Aug 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार सुबह उमस के साथ हुई गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रक्षाबंधन पर्व पर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ होने से यात्रियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। लोग दोपहर तक पसीनों से तर बतर रहे। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। गोहाना में जहां भारी बारिश से किसानों को काफी राहत मिली वहीं सोनीपत में केवल बूंदाबांदी का दौर रहा। खरखौदा, राई व गन्नौर क्षेत्र सूखे रहे।
गोहाना में रविवार दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे आसमान में बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई लेकिन फिर भी किसानों ने राहत की सांस ली। 2 जुलाई के बाद क्षेत्र में रविवार को मानसून की दूसरी बारिश हुई है। इस बारिश का धान और गन्ने की फसल में तो लाभ होगा ही साथ में किसान बाजरा और मक्के की फसल की बिजाई भी कर सकेंगे। कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. आरपी मेहरा ने कहा कि बारिश से प्रत्येक फसल में फायदा होगा। बारिश से कपास की फसल में तेला कीट की कमी आती है। गन्ने की फसल में भी इस बारिश का लाभ होगा।
विज्ञापन

 दूसरी तरफ शहर में बारिश के बाद जगह-जगह जल भराव की समस्या बन गई। इससे प्रशासन की पानी निकासी की व्यवस्था की भी पोल खुल गई। शहर का पार्क रोड शमशान घाट के नजदीक जलमग्न हो गया। नई सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार, जींद रोड पर कालेज मोड़ के नजदीक पानी जमा होने से आम जन को कुछ हद तक परेशानी भी हुई बारिश से मौसम में ठंडक बन गई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के चलते मौसम खुशनुमा होने से शहर के लोग पार्कों में सैर के लिए ज्यादा संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में रविवार को इंद्रदेव लोगों की उम्मीदों पर थोड़ा ही खरे उतर पाए। करीब पौने तीन बजे हलकी बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। थोड़ी देर के बाद बारिश बंद हुई। फिर शाम तक मौसम में आए बदलाव से शहरवासी खुश दिखाए दिए। रविवार को भी छुट्टी के साथ-साथ रक्षा बंधन पर्व होने के बावजूद दिनभर सड़कों पर चहल पहल रही। लोगों ने रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया। शाम होते होते लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पार्क में भी घूमने का आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed