फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jitender from Haryana won the gold medal by lifting 300 kg.

Sonipat News: 300 किलो भार उठाकर हरियाणा के जितेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 20 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jitender from Haryana won the gold medal by lifting 300 kg.
फोटो : सोनीपत के एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में आयोजित इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रे
सोनीपत। नेचुरल स्ट्रांग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में दो दिवसीय इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। स्कॉट स्पर्धा के दौरान 45-49 किलो भार वर्ग में 300 किलो भार उठाकर हरियाणा के जितेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

18-19 आयु वर्ग में 200 किलो भार उठाकर उत्तर प्रदेश के राहुल और 90 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के अरुण ने 230 किलो वजन उठाकर चैंपियन बने। इस दौरान ग्लोबल पावरलिफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष ली मार्शल व फेडरेशन के अध्यक्ष जुगल धवन ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जुगल धवन ने बताया कि बेंच प्रेस स्पर्धा के दौरान 40-44 आयु वर्ग में हरियाणा के जितेंद्र ने 205 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 18-19 आयु वर्ग में 67.5 किलो भार वर्ग में 125 किलो वजन उठाकर हरियाणा के कुश ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर स्कॉट स्पर्धा में 125 किलो वर्ग के हरियाणा के सतीश ने 250 किलो वजन उठाया। डेड लिफ्ट सीनियर में 90 किलो में पंजाब के सुखराज सिंह ने 287 किलो वजन उठाकर जीत हासिल की। कार्यक्रम में भूपेंद्र सचदेवा, संजय, विकास कुमार, डॉ. राजेश यादव, किशोर कुमार, नसीर अहमद, कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत के एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में आयोजित इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रे

फोटो : सोनीपत के एटलस रोड स्थित रोटरी मिड टाउन क्लब परिसर में आयोजित इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed