फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewellery worth 80 lakh alleged to have been stolen from a house in TDI City

Sonipat News: टीडीआई सिटी में घर से 80 लाख के जेवर चोरी का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 80 lakh alleged to have been stolen from a house in TDI City
सोनीपत। टीडीआई सिटी कुंडली में एक परिवार के घर से करीब 80 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी होने का आरोप लगा है। परिवार के मुखिया सुरेंद्र ने अपनी पुत्रवधू और उसकी मां पर चोरी का संदेह जता पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी ने छह सितंबर को घर से जेवर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि घर में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले। जेवर रखने के लिए इस्तेमाल किए गए बैग और डिब्बे भी अपनी जगह पर मिले। जेवर के अलावा कमरे से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार मई में दो ऋण वसूली एजेंट उनके घर आए थे। वह पुत्रवधू के बारे में पूछताछ करने लगे। तब से परिवार को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। सुरेंद्र ने 23 सितंबर को पुलिस को दोबारा शिकायत देकर पुत्रवधू पर संदेह जता मामले की जांच की मांग की।
सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को उनकी पुत्रवधू ने घर से जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के आभूषण लेने की बात बताई।

आरोप है कि कुछ जेवरों के बदले मुथूट फाइनेंस से गोल्ड लोन लिया गया जिसे बाद में चुका दिया गया। शेष आभूषण कैश-फॉर-गोल्ड कारोबारियों को उनकी कीमत के करीब 25 प्रतिशत पर बेचने की बात भी शिकायत में कही गई है। कुंडली थाना प्रभारी रवि ने बताया कि मामले की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed