फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewellery of a woman stolen from a shop and a bus at different places

Sonipat News: अलग-अलग स्थानों पर दुकान व बस में महिला के आभूषण चोरी

Fri, 13 Sep 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Jewellery of a woman stolen from a shop and a bus at different places
सोनीपत। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो दुकानों से सामान चोरी कर लिया। वहीं बस में सफर कर रही महिला के आभूषण चोरी कर लिये। पुलिस ने इन मामलों पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। जनता कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान आईटीआई चौक राठधाना रोड पर है। रात को चोर दुकान में पड़ोसी की छत से आकर घुसे और गेट तोड़कर सामान ले गए। वहीं हरसाना कलां निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कालूपुर चुंगी से रोहतक रोड पर मोबाइल की दुकान कर रखी है। दुकान को शाम के समय बंद करके घर आ गए। सुबह दुकान पर गए तो शटर टूटा हुआ था। चोर रिपेयरिंग को आए सात मोबाइल ले गए। उधर, पानीपत के समालखा की रहने वाली मोनिका ने पुलिस को बताया कि वह 13 जुलाई को बहादुरगढ़ जा रही थीं। वह समालखा से सोनीपत की बस में सवार हो गईं। इसी दौरान उनके बैग से सोने के दो कंगन, एक लॉकेट और चेन चोरी हो गई। उन्हें शक है कि बस में सवार दो युवकों ने चोरी की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed