{"_id":"686188bc4ddbf1ec800ab5e4","slug":"jewelery-worth-rs-8-lakh-and-rs-165-lakh-stolen-from-abandoned-house-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138678-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सूने पड़े घर से 8 लाख के गहने और 1.65 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सूने पड़े घर से 8 लाख के गहने और 1.65 लाख रुपये चोरी
Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव चटिया औलिया में एक घर से चोर आठ लाख रुपये के आभूषण और 1.65 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान घर में कोई नहीं था। लिहाजा मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और सीसीटीवी का डीवीआर निकाल लिए।
मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव चटिया औलिया निवासी यशपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ 26 जून को रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। 28 जून को सुबह उनके भाई ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब यशपाल घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेन दरवाजा और कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के दरवाजे भी टूटे हुए थे।
चोरी हुए सामान की जानकारी देते हुए यशपाल ने बताया कि अलमारी से 1.65 लाख रुपये, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, सोने व चांदी का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के कान के बाले, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी का हथफूल, घड़ी और चार जोड़ी चांदी की अंगूठी चोरी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी था। यशपाल ने गन्नौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यशपाल सिंह के घर की तरफ जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोरों के बारे में सुराग मिल सके।
शक जताया जा रहा है कि रेकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।