फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the bathroom mesh in the flat

फ्लैट में बाथरूम की जाली तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the bathroom mesh in the flat
ओमैक्स सिटी स्थित फ्लैट में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमैक्स सिटी में चोरों ने बाथरूम की जाली तोड़कर एक फ्लैट में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय पीड़ित परिवार के सदस्य दिल्ली गए हुए थे। लौटने पर चोरी का पता चला, जिस पर मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के शालीमार बाग स्थित बीएच ब्लॉक की रहने वाली स्नेहा प्रसाद ने मुरथल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओमैक्स सिटी में किराये पर फ्लैट लेकर रहती है और ट्यूशन पढ़ाती है। उसके पति प्रकाश प्रसाद एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह 16 नवंबर को अपने बेटे स्पर्श को छोड़ने के लिए दिल्ली गई थी। 17 नवंबर को जब लौटी तो फ्लैट के अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि बाथरूम की जाली तोड़ी गई थी। महिला ने कहा कि चोर बाथरूम की जाली तोड़कर घुसे थे। चोर उनके फ्लैट से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़े हीरे के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, चार जोड़ी चांदी की चुटकी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 15 हजार रुपये भी ले गए। चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने स्नेहा प्रसाद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में मुरथल थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed