Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JC reprimanded for less fodder found in Nandishala, fined 10 thousand for not picking up garbage

Sonipat News: नंदीशाला में चारा कम मिलने पर जेसी ने लगाई फटकार, कूड़ा उठान न करने पर 10 हजार का जुर्माना

Thu, 08 Aug 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
JC reprimanded for less fodder found in Nandishala, fined 10 thousand for not picking up garbage
सोनीपत के कुमासपुर स्थित नंदीशाला में सफाई निरीक्षकों के साथ निरीक्षण करने पहुंची संयुक्त आयुक्
सोनीपत। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका नांदल ने बुधवार को गांव कुमासपुर स्थित नंदीशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंशों के लिए खोर में डाले गए चारे की मात्रा कम मिलने पर संयुक्त आयुक्त ने तुरंत निगम के कर्मचारी को फटकार लगाई। उन्होंने निगम कर्मचारी को नंदीशाला में बेहतर देखरेख करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि नंदीशाला में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त रेणुका नांदल के साथ मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी व सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार नंदीशाला में पहुंचे। नंदीशाला परिसर में संयुक्त आयुक्त ने गाेवंशों के लिए भरे गए पानी की जांच की। साथ ही परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर गोवंश बीमार हो जाए तो उनके इलाज का प्रबंध जरूरी है। पशु चिकित्सक रोजाना आकर एक बार नंदीशाला में गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच करें। बीमार गोवंशों को अलग दूसरे शेड में रखा जाए। वहां पर गंदगी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद संयुक्त आयुक्त रेणुका नांदल गांव राई में निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने गांव के राजकीय स्कूल के पास तालाब किनारे गंदगी के ढेर लगे मिले। इस दौरान उन्होंने तुरंत मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी को कूड़े का उठान न करने के मामले में संबंधित एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गांव के अंदर सफाई व्यवस्था की जांच की और ग्रामीणों की समस्याएं जानी। इसके बाद संयुक्त आयुक्त गांव के अंदर शिव मंदिर वाली गली में पहुंची, जहां पर रोजाना दूषित पानी भरा रहता है। इस पर संयुक्त आयुक्त ने गली से पानी निकासी के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही। जिससे गली से पानी की निकासी बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed