फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jaya Ekadashi today: Worship done as per rituals will yield results

जया एकादशी आज : विधि-विधान से की गई पूजा का मिलेगा फल

Tue, 20 Feb 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jaya Ekadashi today: Worship done as per rituals will yield results
सोनीपत। माघ माह के शुक्ल पक्ष को आने वाली जया एकादशी पर भक्त मंगलवार को मोक्ष प्राप्ति के लिए व्रत रखेंगे। हिंदू समाज में जया एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है। चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शाैनक ने बताया कि पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी व्रत रखा जाता हैं। जया एकादशी मोक्ष प्राप्ति का माध्यम है। उन्होंने बताया कि दसवीं युक्त एकादशी व्रत करने से पीछे किए गए सारे व्रतों के समान ही फल मिलता है।
विज्ञापन

शौनक ने बताया कि जया एकादशी का व्रत करने से जीवन में आ रहे दुख, क्लेश व पापों का अंत होता है। साथ ही माता लक्ष्मी का घर में वास होता है। इसीलिए इस व्रत को विधि-विधान से करें और भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed