{"_id":"6797ed6ae4285aca100429a8","slug":"jammu-mails-brakes-jammed-it-stood-at-the-station-for-42-minutes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131438-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जम्मू मेल के ब्रेक हुए जाम, 42 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जम्मू मेल के ब्रेक हुए जाम, 42 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही
Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी जम्मू मेल की जांच करने पहुंचे अधिकारी व आरपीएफ कर्मी। संवाद
सोनीपत। सूबेदारगंज से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 20433 जम्मू मेल के पहियों से निकल रही चिंगारी और धुएं से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर 42 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
सोनीपत स्टेशन पर सोमवार रात को बड़ा हादसा टल गया। जम्मू मेल अपने निर्धारित समय 9:01 बजे से 40 मिनट लेट 9:41 मिनट पर सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। सोनीपत में ट्रेन के ब्रेक जाम होने से अचानक आग लग गई। इसके चलते पहिए से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख आरपीएफ को सूचना दी गई। स्टेशन कर्मियों के साथ ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और जहां धुआं निकल रहा था उस बोगी से यात्रियों सकुशल निकाला गया। उसके बाद अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। उसके बाद ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से रोक दिया गया। ट्रेन को रात 10 बजकर 23 मिनट पर रवाना किया गया।