{"_id":"671abc1c541f2a109107d507","slug":"jam-in-the-city-due-to-increase-in-arrivals-in-the-new-grain-market-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126620-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नई अनाज मंडी में आवक बढ़ने से शहर में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नई अनाज मंडी में आवक बढ़ने से शहर में लग रहा जाम
Fri, 25 Oct 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में फसल की आवक बढ़ने से शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को करीब आधा घंटा तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है।
नई अनाज मंडी में धान की आवक बड़ गई है। मंडी में प्रतिदिन करीब 50 से 60 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है। ऐसे में किसान सुबह ही धान की फसल को लेकर नई अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं। जो किसान सोनीपत रोड की तरफ से आते हैं, उन्हें फव्वारा चौक से होते हुए जींद रोड तक जाते हैं। ट्रैक्टर के साथ फसल से भरी ट्राली होने के चलते शहर में जाम की स्थित बन जाती है। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक चौक पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
धान की किस्त आवक खरीद बिना खरीद का धान उठान
पीआर 4345.6 एमटी 3597.6 एमटी 748 एमटी 2688.5 एमटी
1509 35296.9 एमटी 35257.9 एमटी 39 एमपी 35257.9 एमटी
वर्जन
-फसल की आवक अधिक बढ़ने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। इससे निपटने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। साथ ही आढ़तियों को भी फसल का उठान तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।-सुदेश, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना