फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jam due to delay in GT road improvement

Sonipat News: जीटी रोड सुधारीकरण में देरी से लग रहा जाम

Fri, 30 May 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jam due to delay in GT road improvement
फोटो :21: सोनीपत के बहालगढ़ के पास संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के दौरान लगी वाहनों की कतार। संवाद
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर बहालगढ़ के पास चल रहा सुधारीकरण का कार्य अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। संपर्क मार्ग पर ब्लॉक बिछाने का काम बार-बार अधर में लटक जाता है। ब्लॉक बिछाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही परेशानी बढ़ा रही है। इससे हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन


कुंडली से पानीपत तक नेशनल हाईवे-44 का 900 करोड़ में चौड़ीकरण किया गया था। 24 किलोमीटर लंबे हाईवे व चार लेन के संपर्क मार्ग को 20 जून, 2023 को लोकार्पित किया गया था। हाईवे से दिल्ली, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

बहालगढ़ के पास हाईवे का संपर्क मार्ग पानी भरने से बार-बार टूट रहा था। जिस पर एनएचएआई ने संपर्क मार्ग को पूरी तरह उखाड़कर कंक्रीट और सीमेंट का बेस बनाकर इस पर सीमेंट के ब्लॉक रखने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह महीने से जारी है कार्य

संपर्क मार्ग को सीमेंटेड और पत्थर के ब्लॉकों से बेहतर किया जा रहा है, लेकिन छह माह से यह कार्य टुकड़ों में और बिना समन्वय के किया जा रहा है। यहां अव्यवस्थित मोड़ के कारण वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। इससे वाहन चालक गर्मी से परेशान हो रहे हैं।



स्थानीय लोग और वाहन चालकों में रोष

स्थानीय निवासी मनोज, राजेश, संदीप व सुनील ने बताया कि रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। असुविधा के साथ हादसे का भी डर बना रहता है।




एनएच-44 के संपर्क मार्ग पर ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को सुविधा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ठेकेदार को दो-तीन दिन में काम पूरा करने की चेतावनी दी गई है। -जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।

फोटो :21: सोनीपत के बहालगढ़ के पास संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के दौरान लगी वाहनों की कतार। संवाद

फोटो :21: सोनीपत के बहालगढ़ के पास संपर्क मार्ग के सुधारीकरण के दौरान लगी वाहनों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed