{"_id":"695439f8aa09d350da0ce50f","slug":"jagveer-malik-delivered-a-stellar-performance-at-the-13th-national-games-championship-making-history-by-winning-four-gold-medals-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147481-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 13वीं नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में जगवीर मलिक का स्वर्णिम प्रदर्शन, चार स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 13वीं नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में जगवीर मलिक का स्वर्णिम प्रदर्शन, चार स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
Wed, 31 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो :02: सोनीपत के कामी गांव स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस में जगवीर मलिक का स्वागत करते विजयपाल नै
- फोटो : shiv tripathi
सोनीपत। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर (ग्रोथ) जगवीर मलिक ने संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) 13वीं नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने दौड़ व कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था।
प्रतियोगिता नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 व 28 दिसंबर को आयोजित हुई। उन्होंने 50 से 55 वर्ष आयु वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इसमें जगवीर मलिक ने एथलेटिक्स की 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ के साथ-साथ 75 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
इस सफलता से खेल प्रेमियों, शिक्षा जगत तथा उनके पैतृक गांव भैंसवाल कलां में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को कामी रोड स्थित पूर्ण मूर्ति कैंपस में पदक विजेता जगवीर मलिक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने जगवीर मलिक को सम्मानित किया।
विज्ञापन
डॉ. विजयपाल नैन ने कहा कि फिटनेस केवल शारीरिक तंदुरुस्ती तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। जगवीर मलिक की खेलों के प्रति निष्ठा को देखते हुए हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टेट चीफ कमिश्नर डॉ. केके खंडेलवाल ने उन्हें असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर (ग्रोथ) के पद पर नियुक्त किया है।
जगवीर मलिक ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन की दौड़ और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का मूल मंत्र है। इस दौरान गौतम नैन, भोपाल सिंह, कपिल भाटिया, संघदीप शाक्य, डॉ. स्वीटी, कुलदीप, कंवलजीत सिंह संधू, संदीप कुमार ने उन्हें बधाई दी।