{"_id":"8d2ac77151d5aeea79874bccc4b6370c","slug":"jaat-reservation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अब आरक्षण के लिए विधायकों को घेरेंगे जाट’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अब आरक्षण के लिए विधायकों को घेरेंगे जाट’
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ से छिटके आरक्षण को वापस पाने के लिए अब जाट समाज जाट विधायकों को घेरेगा। शनिवार देर शाम यह जानकारी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मूल चंद दहिया ने दी।
विज्ञापन
मूल चंद दहिया शहर के सेक्टर-7 में जाट समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता समिति की सोनीपत जिला इकाई के जिलाध्यक्ष डा. राजेश दहिया ने की तथा विशिष्ट वक्ता भारतीय किसान यूनियन के रोहतक मंडल के अध्यक्ष सत्यवान नरवाल थे। यह सभा 13 सितंबर को मय्यड गांव में होने वाली जाट शहीद रैली की तैयारी के लिए हुई।
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष दहिया ने कहा कि जाट समाज आरक्षण को हासिल कर के रहेगा चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानियां क्यों न देनी पड़ें। पहले अपने ही समाज के जाट विधायकों को कसौटी पर कसा जाएगा। संघर्ष समिति राज्य के पक्ष-विपक्ष के जाट विधायकों को घेरेगी।
विज्ञापन
उनका घेराव होगा, उनके घरों के आगे धरने दिए जाएंगे। जाट विधायक दोबारा आरक्षण दिलवाने में नाकाम रहे तो सरकार से तो आरपार की लड़ाई होना तय ही है। मूल चंद दहिया ने कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर भी तीखे प्रहार किए। दहिया ने कहा कि कोर्ट का नाम ले कर जाटों को बरगलाने की नाकाम कोशिश की जा रही है। प्रदेशों में विधानसभाओं और केन्द्रीय सेवाओं के लिए संसद को अधिकार है।
जाट आरक्षण पाने के लिए संविधान और कानून बदलवाने से भी नहीं चूकेंगे। इस मौके पर डा. राम स्वरूप मोर, गुलाब सिंह दूहन, बृजेंद्र मलिक, सूरत सिंह मोर, कृष्ण नरवाल, जयपाल मलिक, राजेन्द्र दूहन, रण सिंह कुंडू, रंधावा सिंह आदि भी उपस्थित थे।