{"_id":"6802a7e36eac2126f80f1b3b","slug":"it-was-hot-all-day-drizzle-occurred-at-night-when-the-weather-changed-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135430-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिनभर रही गर्मी, रात में मौसम बदलने पर हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिनभर रही गर्मी, रात में मौसम बदलने पर हुई बूंदाबांदी
Sat, 19 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत में शुक्रवार रात को हुई बूंदाबांदी के बीच तिरपाल से ढकी गई गेहूं की फसल। स्रोत
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फिर से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को शाम को बादल छाए और रात को बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 23 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार बने हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
अप्रैल में सामान्य से अधिक गर्मी बनी हुई है। पिछले सप्ताह सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई थी और दो से तीन दिन तक तापमान में कमी आई थी, लेकिन फिर से गर्मी सताने लगी थी। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली। हालांकि शाम को बादल छा गए और को बूंदाबांदी हुई। मंडी में गेहूं भीग गया। हालांकि बाद में तिरपाल लगा दिया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि एनसीआर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके चलते बूंदाबांदी हुई है।