फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is mandatory to reach every house during the census: Deputy Commissioner

जनगणना के दौरान हर घर तक पहुंचना अनिवार्य : उपायुक्त

Thu, 30 Apr 2026 04:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to reach every house during the census: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 1 मई से जिले में वास्तविक मकान सूचीकरण एवं जनगणना का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इसे संपन्न करें।

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के दौरान हर घर तक पहुंचना अनिवार्य है। कोई भी परिवार छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर क्षेत्र में जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण करें। टीमों के कार्य की जांच करें ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। साथ ही पर्यवेक्षक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सिनेमा घरों में जनगणना से संबंधित वीडियो दिखाए जाएं। नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहनों के माध्यम से ध्वनि संदेश प्रसारित किए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाई जाए।
इसके अलावा सोशल मीडिया, स्थानीय केबल नेटवर्क और अन्य संचार माध्यमों का भी प्रभावी उपयोग किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed