फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is important to talk about mental health like physical health.

Sonipat News: शारीरिक की तरह मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना जरूरी

Thu, 05 Jun 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
It is important to talk about mental health like physical health.
फोटो 04- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित सामुदा​यिक केंद्र में आयोजित कार्यशाला के दौरान मौजूद स्प्र
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी एवं वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि सरदाना ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को मानवीय संकटों, मानसिक रोग व उपचार के बारे में जानकारी दी। कमिया व सुहास ने कार्यशाला में अहम भूमिका निभाई। डॉ. सृष्टि सरदाना ने बताया कि जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य पर विचार करना जरूरी है, उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य की बात करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

वर्तमान में मनुष्य अपने में इतना खो गया है कि उसका दूसरे की ओर ध्यान ही नहीं जाता। यही वजह है कि अवसाद, चिंता, आत्महत्या जैसे मामले बढ़ रहे हैं। जब मनुष्य अपने मन में ही बातों को घुमाता रहता है तो वह बातें उस पर हावी हो जाती हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में सभी को एक-दूसरे से जुड़कर उनके बारे में जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से मानसिक तनाव डाला प्रकाश
कार्यशाला में बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक तनाव विषय पर जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों व सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत कर एसएसएफ में आने के बारे में बताया। बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

नेहा ने कहा कि यहां केवल पढ़ाया नहीं जाता है, बल्कि उत्साहवर्धन भी होता है। गौरी कपूर ने कहा कि फाउंडेशन में शामिल होकर वह सभी परेशानियों को भूल जाते हैं। संस्था के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि संस्था के 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। कार्यशाला में डॉ. सृष्टि को संस्था का सलाहकार बनाया गया। उनके मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य को पर काम करने का सुझाव पेश किया गया।
कार्यशाला में डॉ. मीनू अग्रवाल, तान्या, अनन्या, प्रेरणा, निकिता,शुभम, विशेष सहित करीब 200 युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed