{"_id":"68c717209a6f74282500099b","slug":"invitation-given-for-shrimad-bhagwat-katha-by-taking-out-prabhatpheri-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142237-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रभातफेरी निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रभातफेरी निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का दिया न्योता
Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत की गुड़ मंडी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला से तुलसी पूजन कर प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी गुड़ मंडी क्षेत्र के आसपास होते हुए डाकखाना वाली गली, मिशन चौक होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई।
संकीर्तन प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। प्रवक्ता रघु कुमार दास ने इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से 15 से 21 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालुओं को न्योता दिया। उन्होंने बताया कि कथा का समय शाम 6 से रात 9 बजे तक रहेगा।
कथा की शुरुआत 15 सितंबर को सुबह 10 बजे गोपी मंदिर से कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक निखिल मदान की पत्नी निकिता मदान शामिल होंगी।
विज्ञापन
प्रभातफेरी में भागवत तत्व दास, शांत नरसिंह, योग धर्मदास, श्याम सिंह रावत, सुंदर सिंह, मास्टर जगदीप पांचाल, शिवम पांचाल, नंदेश्वरी, चंद्रेश, लक्ष्मी, वंदना, सुनीता मौजूद रहीं।