{"_id":"67ed921dfe1d1a95f6010f54","slug":"investigation-report-submitted-to-the-deputy-commissioner-regarding-the-allegations-against-the-sarpanch-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134664-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच पर लगे आरोपों के मामले में उपायुक्त को सौंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच पर लगे आरोपों के मामले में उपायुक्त को सौंपी जांच रिपोर्ट
Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा के सरपंच पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट जांच कमेटी की ओर से तैयार कर उपायुक्त को सौंपी गई है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जांच रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता शीला देवी का मकान निर्माणाधीन है। वहीं कुछ अन्य मामलों की जांच भी की गई है। अब सरपंच वेदप्रकाश को जांच रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए 4 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय में पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। सरपंच वेदप्रकाश का पक्ष जानने के बाद उपायुक्त इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेंगे। गांव खेड़ी तगा की शिकायतकर्ता शीला देवी ने पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार से शिकायत की थी कि सरपंच की ओर से चुनावी रंजिश के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद नहीं दिलवाई जा रही, जबकि वह सरकारी योजना की पात्र हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री ने उपायुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर उपायुक्त मनोज कुमार ने विकास एवं पंचायत विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान व सरपंच वेदप्रकाश की ओर से करवाए गए अन्य विकास कार्यों की जांच के लिए रिकॉर्ड मंगवाकर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपने के भी आदेश दिए थे।
--
शिकायतकर्ता के मकान पर निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य लाभार्थियों की पहचान व वास्तविक स्थिति जानने के बाद उसे जांच रिपोर्ट में शामिल किया गया है। अब उपायुक्त इस संबंध आगामी कार्रवाई करेंगे।-- पूनम चंदा, बीडीपीओ, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा के सरपंच पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट जांच कमेटी की ओर से तैयार कर उपायुक्त को सौंपी गई है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जांच रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता शीला देवी का मकान निर्माणाधीन है। वहीं कुछ अन्य मामलों की जांच भी की गई है। अब सरपंच वेदप्रकाश को जांच रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए 4 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय में पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। सरपंच वेदप्रकाश का पक्ष जानने के बाद उपायुक्त इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेंगे। गांव खेड़ी तगा की शिकायतकर्ता शीला देवी ने पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार से शिकायत की थी कि सरपंच की ओर से चुनावी रंजिश के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद नहीं दिलवाई जा रही, जबकि वह सरकारी योजना की पात्र हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री ने उपायुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर उपायुक्त मनोज कुमार ने विकास एवं पंचायत विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान व सरपंच वेदप्रकाश की ओर से करवाए गए अन्य विकास कार्यों की जांच के लिए रिकॉर्ड मंगवाकर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपने के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मकान पर निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य लाभार्थियों की पहचान व वास्तविक स्थिति जानने के बाद उसे जांच रिपोर्ट में शामिल किया गया है। अब उपायुक्त इस संबंध आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन