{"_id":"6a36af642bc6ca28bf0362c5","slug":"investigation-into-allegations-of-registry-in-illegal-colonies-begins-sdm-issues-notice-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155765-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री के आरोपों की की जांच शुरू, एसडीएम ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री के आरोपों की की जांच शुरू, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
Sat, 20 Jun 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। तहसील में अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री किए जाने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में एसडीएम प्रवेश कादियान ने शिकायतकर्ता समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 26 जून को दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
सीएम विंडो पर गांव गुमड़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट सहदेव सिंह की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र की कुछ अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्रियां की गई हैं। शिकायत के आधार पर उपायुक्त की ओर से मामले की जांच एसडीएम गन्नौर को सौंपी गई है।
अब एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर पालिका सचिव, तत्कालीन रजिस्ट्रेशन लिपिक योगेश तथा वर्तमान रजिस्ट्रेशन लिपिक को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
सभी संबंधित पक्षों को शिकायत से जुड़े दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि सभी पक्षों का पक्ष सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।